राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज “दून बूक फेस्टिवल” का आयोजन किया गया।

देहरादून

 

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज “दून बूक फेस्टिवल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया, इस अवसर पर आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण, क्षेत्रीय विधायक खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल, जाने माने लेखक और अन्य कई बड़े विचारक उपस्तिथ रहे। इस मौके पर आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पुस्तक मेले का आगाज़, ज्ञान और संस्कृति के संगम से युवाओं को नई दिशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होने कहा कि पुस्तक मेला केवल एक साधारण आयोजन नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संगम बनकर उभर रहा है और इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को साहित्य से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। आचार्य ने कहा कि डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में युवा पीढ़ी का काफी समय व्यतीत हो रहा है, वहीं इस तरह के आयोजन उन्हें पुस्तकों की ओर आकर्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं । साथ ही इस आयोजन में पतंजलि संस्थान की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिल रही है, जो प्रकाशन के क्षेत्र में नए ग्रंथों के लेखन, शोध आधारित सामग्री और भारतीय संस्कृति, योग व आयुर्वेद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने का कार्य कर रहा है।