देहरादून
भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल को स्थापना दिवस है वहीं पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर भाजपा द्वारा इस दिवस को भव्य रूप से मनाने जा रही है। वहीं स्थापना दिवस को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। ओर हमारा हर एक कार्यकर्ता संकल्प बद्ध है कि कैसे हम प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाए भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन हुआ है हमें खुशी है इस दिन को हम भव्य रूप में मनाएंगे ।