प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है।

देहरादून

 

प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत कई अपराधियों को कानून के शिकंजे में लिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभियान से अपराधियों में खौफ बना है और गैंगस्टर समेत सभी आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि देहरादून में पढ़ने आने वाले छात्रों और आम जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।