देहरादून
देहरादून में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए नगर निगम परिसर में “जुनगमण्डर हॉल” का लोकार्पण किया गया। इस हॉल को सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया गया है, जो आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि यह हॉल शहर की विरासत और आधुनिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून तेजी से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। शहर में पार्कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए सीवेज और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शहर में चल रही हैं, जो भविष्य में देहरादून के विकास की मजबूत नींव साबित होंगी।