देहरादून
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग आगामी 10 अप्रैल से शुरू की जा सकती है। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है। आगे उन्होंने हेलीकॉप्टर बुकिंग में किसी के साथ धोखाधड़ी होने जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।