चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की दरों में हुई हल्की बढ़ोतरी को लेकर सियासत शुरू हो गई है।

देहरादून

 

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की दरों में हुई हल्की बढ़ोतरी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने इसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम बताया है।बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि दरों में बढ़ोतरी बहुत आंशिक है और इसे सुरक्षा के लिहाज से देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने हेली कंपनियों को डबल इंजन हेलीकॉप्टर अनिवार्य करने और सभी विमानों की फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता न हो।