देहरादून
प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने साफ किया है कि कहीं भी गैस की किल्लत नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। देहरादून में समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कृत्रिम अभाव पैदा करने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 35 लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन हैं और रोजाना पर्याप्त सप्लाई मिल रही है। अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने और सभी उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 173 स्थानों पर छापेमारी कर 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। साथ ही पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और गैस सप्लाई में सुधार के भी निर्देश दिए गए हैं।