उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होने लगा है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्ताधारी भाजपा संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज के दम पर एक बार फिर जीत का दावा कर रही है।कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी और वर्तमान 47 सीटों से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश हित में किए गए कार्यों के दम पर जनता का समर्थन भाजपा को मिलेगा।