आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

देहरादून

 

आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगी क्या है यह ग्रीन कार्ड और किन वाहनों को यात्रा में इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी देखिये, चारधाम यात्रा के दौरान अब सभी कमर्शियल वाहनों—जैसे टैक्सी, बस और ट्रैवलर के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के इन वाहनों को यात्रा मार्ग पर एंट्री नहीं मिलेगी। इस ग्रीन कार्ड को ऑनलाइन पोर्टल greencard.uk.gov.in के जरिए बनवाया जाएगा। आवेदन के दौरान वाहन की फिटनेस, टैक्स और अन्य जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नही, हर ट्रिप के लिए ट्रिप कार्ड भी अनिवार्य होगा, जिससे यात्रा के दौरान वाहनों की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।