मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित 11 हजार कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में शिरकत की।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित 11 हजार कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने इसे एक ‘अद्भुत’ और ‘दिव्य’ आयोजन बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों के प्रति समाज के समर्पण, भाव, आदर और सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों की गरिमा और सशक्तिकरण का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसारित होता है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी प्राचीन ‘सनातन संस्कृति’ और गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन उत्सवों और मान्यताओं से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह आयोजन नई पीढ़ी को हमारे त्योहारों और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन माध्यम है। नवरात्रि के इस शुभ समय में आयोजित यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश और देश के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनकर उभरा है।