उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के विजन को लेकर बयान दिया है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के विजन को लेकर बयान दिया है। सीएम ने कहा कि जनता ने इस बार मिथक तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार को मौका दिया है।देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में हर चुनाव में सरकार बदलने की पुरानी परंपरा रही है। लेकिन इस बार जनता ने स्थिर सरकार को चुनकर विकास पर भरोसा जताया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने पहले दिन से ही संतुलित और समग्र विकास पर फोकस किया है। धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य रहा है कि विकास की गंगा प्रदेश के हर गांव, हर क्षेत्र और सीमांत इलाकों तक पहुंचे

 

उन्होंने दावा किया कि सड़क, मनरेगा, वित्तीय अनुशासन, बजट सरप्लस, प्रति व्यक्ति आय, बिजली उत्पादन, कृषि, मत्स्य पालन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता लागू करना भी शामिल है। सीएम कहा कि सरकार का हर फैसला प्रदेश की जनता को समर्पित है और जब तक विकास अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। धामी ने दोहराया कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ सरकार लगातार काम करती रहेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान प्रदेश की जनता ने इस बार एक मिथक को तोड़ा है।पहले हर बार सरकार बदलती थी, लेकिन इस बार जनता ने स्थिर सरकार को चुना है।हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ हर क्षेत्र और हर व्यक्ति तक पहुंचे हम लगातार इसी दिशा में काम कर रहे हैं।