देहरादून
प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में चल रही सरकार के 23 मार्च को चार वर्ष पूरे हो जाएंगे_____जिसके चलते सत्ता दल भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है, वही इन चार वर्षों के सफर के विषय में चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि इन चार वर्षों में धामी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए अनेको कार्य किये गये जिनका सकरात्मक असर देखने को मिलता रहा है______उन्होंने कहा कि हालही में हुई हरिद्वार की जनसभा के दौरान भारी संख्या इस बात का प्रमाण है कि जनता का समर्थन हमेशा धामी सरकार के साथ है_____प्रदेश महामंत्री के अनुसार महाजनसभाओ के माध्यम से जो जन समर्थन प्राप्त हुआ है, वह धामी सरकार की सफलता का प्रतीक है और इसी आधार पर आगामी चुनावों में भाजपा पुनः अपनी जीत दर्ज करेगी।