परिवहन विभाग प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि पॉल्यूशन मॉड्यूल 2.0 को कल से लॉन्च किया जाएगा।

देहरादून

 

 

परिवहन विभाग प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि पॉल्यूशन मॉड्यूल 2.0 को कल से लॉन्च किया जाएगा।नए पॉल्यूशन मॉड्यूल 2.0 की शुरुआत देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में की जाएगी। इस मॉड्यूल में कई महत्वपूर्ण बदलाव और तकनीकी सुधार किए गए हैं। अब वाहन के पॉल्यूशन टेस्ट के दौरान रियल टाइम में फोटो खींची जाएगी और करीब 10 सेकंड का लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड किया जाएगा।जब वाहन स्वामी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए केंद्र पर जाएगा, तो पूरी प्रक्रिया सिस्टम में रियल टाइम अपडेट होगी। इससे फर्जी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पर रोक लगेगी और मशीन संचालकों में भी जवाबदेही बढ़ेगी।परिवहन विभाग का कहना है कि पहले चरण में इसे तीन शहरों में लागू किया जाएगा, उसके बाद पूरे प्रदेश में रोल आउट किया जाएगा।