उत्तराखंड में अबतक मौसम शुष्क बना हुआ है। खासकर मैदानी इलाकों को बात करें तो दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में अबतक मौसम शुष्क बना हुआ है। खासकर मैदानी इलाकों को बात करें तो दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन मौसम विभाग ने अब उत्तराखंड में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं, जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने कहा कि कल यही 27 फरवरी को उत्तराखंड के पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली ओर पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है साथ ही 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह उत्तराखंड में आ रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते देखा जा सकता है, जिसका असर आज रात से ही देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला 28 फरवरी को भी बना रहने के आसार हैं, वहीं इस दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।