देहरादून
जल जीवन मिशन से उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी राहत, विषम भौगोलिक चुनौतियों के बीच पेयजल संकट से उबरने की उम्मीद
केंद्र सरकार के बजट में जल जीवन मिशन के तहत किए गए प्रावधान को उत्तराखंड के लिए अहम माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि कुल 67 हजार 670 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि उत्तराखंड को लगभग 4,300 करोड़ रुपये की आवश्यकता थी। चौहान के अनुसार, पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में, खासकर ग्रीष्मकाल के दौरान, पेयजल की गंभीर समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में जल जीवन मिशन से मिलने वाला बजट राज्यवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे न केवल पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि राज्य के हर वर्ग और हर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।