देहरादून
राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें धारदार हथियार से युवती पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमले के बाद आनन फानन में लहूलुहान हालत में युवती को नजदीकी दून चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक जांच शुरू की जा चुकी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला के रूप में हुई। कत्ल की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हमले के कारणों को लेकर सख्ती से सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर एसएसपी देहरादून ने बताया कि लड़की मौके पर काम करने के लिए आई थी और परिचित के यहां गाड़ी खड़ी करी थी और इसी दौरान इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। क्योंकि इसमें पहले भी लड़की के द्वारा लड़के की शिकायत की गई थी जिस पर एसएसपी देहरादून ने बताया कि 31 जनवरी को युवती की ओर से शिकायत मिली थी कि वह युवक से 2 साल से संपर्क में थी लेकिन हाल ही में बातचीत बंद होने के चलते युवक लगातार उससे बात करने की कोशिश कर रहा था और इसी शिकायत में उसने खुद पर हमले की आशंका भी जताई थी वहीं पुलिस भी शिकायत के आधार पर युवक के घर पहुंची लेकिन आरोपित वहां से फरार रहा और इसके बाद आज उसने इस घटना को अंजाम दिया।