देहरादून
भाजपा केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के मंत्रियों व नेताओं की अपने क्षेत्रों व विधानसभाओ में लोकप्रियता व कार्यशैली को परखने के लिए योजना बना रही है, क्योकि उत्तराखंड मे भी आगामी वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर इस विषय के आने के भाजपा के सभी नेता और अधिक तरह से कमर कसने में लग गये है_____वही इस विषय में बात करते हुए भाजपा विधायक खजान दास ने कहा कि जिस प्रकार इन दिनों जन जन की सरकार अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है, अभियान में कितने नेताओं की भागीदारी रही साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में कौन सा नेता कितना सजग होकर कार्य रहा है और सरकार की कितनी योजना जनता तक पहुंचा रहे है इस सबकी समीक्षा करने के लिए समय समय पर ऐसी योजना बनती रहनी चाहिए_____उन्होने कहा की शीर्ष नेतृत्व का दायित्व भी बनता है कि अपने कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को आंका जा सके है, जिसको लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ व नेताओं द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन भी की किया जा रहा हैं।