देहरादून
उत्तराखंड में गौमाता के सांस्कृतिक महत्व पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ का भव्य लॉन्च
उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली। उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में गौमाता के महत्व पर आधारित फिल्म गौदान का टीजर, गीत और पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि गौमाता के महत्व को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गौदान फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां अब केवल पारंपरिक कहानियों तक सीमित न रहकर सामाजिक, सांस्कृतिक और सनातन मूल्यों से जुड़े विषयों पर भी गंभीरता से फिल्में बनाई जा रही हैं।