महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर डालनवाला थाने में जोरदार प्रदर्शन किया।

देहरादून

 

 

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर डालनवाला थाने में जोरदार प्रदर्शन किया. लेकिन प्रदर्शन का श्रेय देर शाम पहुंचे हरीश रावत को चला गया आपको बता दें की देर शाम डालनवाला थाने में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंच कर आंदोलन के कमान को संभालते हुए पुलिस पर FIR दर्ज कराने का दबाव डालने लगे वहीं धरमपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हरीश रावत पर कुछ बोलना व्यर्थ है क्योंकि वे अत्यंत निचले स्तर पर उतर आते हैं और अपने पद और गरिमा का भी ख्याल नहीं रखते हैं अगर हरीश रावत सिर्फ निर्देश भी कर देते तो उनका काम हो जाता हरीश रावत को सुर्खियों में रहना पसंद है सुर्खियों में बने रहने के लिए हरीश रावत नाले खाले कहीं भी बैठने को तैयार रहते हैं इसीलिए वह इस तरीके के हथकंडे को अपनाते हैं.