देहरादून
उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार द्वारा राज्य की जनता के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, के लिए योजनाएं चलाई जा रही है. लेकिन जागरूकता की कमी के कारण लोगों तक ये योजनाएं पहुंच नहीं पाती. यहां तक की लोगों को जरूरी कागज जैसे राशन कार्ड, पैन कार्ड और पेंशन योजना लेने के लिए कोर्ट कचहरी और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन, उत्तराखंड सरकार इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए अब आपके घर तक आ रही है. वहीँ धरमपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भाजपा का यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है और हमारा यह कार्यक्रम 45 दिनों का था लेकिन अब इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की बात हो रही है जब ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम पूरा हो जाएगा तब इसे शहरी क्षेत्र में बढ़ाया जाएगा!