अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की मांग पर सियासी घमासान, भाजपा ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

देहरादून

 

देहरादून में आज अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर CBI जांच की मांग के तहत सर्वदलीय मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया। इस दौरान प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई। विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसे न्याय की लड़ाई नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित कदम बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि विपक्षी दल एक पुण्य आत्मा की पीड़ा को राजनीतिक हथियार बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास कोई ठोस साक्ष्य या सबूत हैं तो वे सरकार या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के बजाय सड़क पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अदालत दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है, इसके बावजूद विपक्ष सत्ता प्राप्ति के लिए अंकिता भंडारी की मौत को माध्यम बना रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीति से ऊपर बैठी पुण्य आत्मा भी दुखी होगी।