उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आज सरकार का पक्ष रखने के लिए बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता रखा।

देहरादून

 

 

19 वर्षीय अंकिता भंडारी, पौड़ी जिले के यमकेश्वर स्थित वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं. सितंबर 2022 में उनकी हत्या कर दी गई थी और लापता होने के लगभग एक सप्ताह बाद उनका शव चीला शक्ति नहर से बरामद हुआ था। अंकित के हत्या से लेकर अभी तक यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। समय-समय पर इसमें नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं इस मामले को लेकर के उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आज सरकार का पक्ष रखने के लिए बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता रखा।इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड के चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है यह सजा सरकार की न्यायालय में पुरजोर पैरवी का नतीजा है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग पर कहा कि अगर कोई ऑथेंटिक साक्ष्य लाए तो सरकार हर जांच के लिए तैयार है।