देहरादून
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कनेक्टिविटी के मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं और बीएसएनएल भी तमाम व्यावहारिक कठिनाइयों के बावजूद दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार में जुटा हुआ है। बंसल ने कहा कि उत्तराखंड एक हिमालयी राज्य है, जहां विशेषकर सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की अत्यधिक आवश्यकता है। हालांकि इस दौरान कई जगहों पर वन विभाग की भूमि से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं, जिससे कार्य में देरी होती है, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से समीक्षा बैठकों के माध्यम से इन अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद और समन्वय के जरिए हर बैठक में कुछ कदम आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है।