देहरादून के सैलाकुई थाना क्षेत्र में 9 तारीख को हुई गंभीर घटना को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया की ओर से लगातार आ रही क्वेरियों के चलते यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई, ताकि एक आधिकारिक और स्पष्ट वर्जन सभी के सामने रखा जा सके। एसएसपी ने बताया कि घटना 9 तारीख की शाम करीब सवा छह से साढ़े छह बजे के बीच हुई, जब एक जन्मदिन पार्टी के सिलसिले में छह युवक वहां एकत्र हुए थे। इसी दौरान पास खड़े पीड़ित और उसके भाई के साथ हंसी-मजाक और कथित टॉन्टिंग के बाद कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। हीट ऑफ द मोमेंट में एक आरोपी ने कड़े से वार किया, जबकि एक फरार आरोपी ने अंडे काटने वाले चाकू से पीठ पर वार किया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 26 तारीख को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया है, सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और फरार आरोपी पर इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। SSP ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में घटना पूर्व नियोजित नहीं पाई गई है, लेकिन सभी एंगल से जांच जारी है।
बाइट— अजय सिंह, एसएसपी देहरादून