देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए उठाए गए कदमों को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिले। इसी के तहत अवैध रूप से संचालित मदरसों, जो छात्रों को गुमराह करने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ताले लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब मदरसा बोर्डों में भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। उनका कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में शिक्षा और ज्ञान के मंदिर स्थापित होने चाहिए, न कि कट्टरवादी या संकीर्ण सोच पनपे। यह नया कानून नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में प्रेरित करेगा।