20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हो रहे बवाल पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कानून और संविधान के अनुसार चलने वाली पार्टी है।

देहरादून

 

20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हो रहे बवाल पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कानून और संविधान के अनुसार चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने सदैव कानून का सम्मान किया है।

गैरोला ने स्पष्ट किया कि जिस विषय पर चर्चा की जा रही है, उसमें निचली अदालत द्वारा दोषियों को आवश्यक दंड दिया जा चुका है और वे इस समय जेल में हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई अतिरिक्त साक्ष्य या तथ्य है, तो उन्हें कानून का सम्मान करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा कुछ नहीं है, तो केवल राजनीति में भ्रम फैलाने या बेवजह मुद्दा बनाने के लिए सभी के पास अवसर रहते हैं, लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है।