देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। ‘एआई जेनरेटेड’ वीडियो विवाद को लेकर रावत ने भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और नोकझोंक देखने को मिली।
पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के कारण जब हरीश रावत भाजपा कार्यालय के करीब नहीं पहुंच पाए, तो उन्होंने लाउडस्पीकर का सहारा लिया। बीच सड़क पर खड़े होकर रावत ने लाउडस्पीकर के जरिए अपनी मांगे बुलंद कीं। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी छवि बिगाड़ने के लिए ‘एआई’ (AI) जैसे आधुनिक हथियारों का गलत इस्तेमाल किया है। रावत ने मांग की कि भाजपा इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
हरीश रावत की 5 प्रमुख मांगें
प्रदर्शन के दौरान रावत ने अपना मांग पत्र पढ़ा, जिसमें ये 5 मुख्य बिंदु शामिल थे:
सार्वजनिक माफी: भाजपा अपने सोशल मीडिया हैंडल से डाले गए एआई वीडियो के लिए माफी मांगे।
वीडियो हटाना: इंटरनेट के सभी माध्यमों से उस भ्रामक सामग्री को तुरंत हटाया जाए।
जांच में सहयोग: पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच में भाजपा सहयोग करे।