प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

देहरादून

 

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी__वही भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि देश के अपराज्य वक्ता, एक कवि हृदय, कुशल लेखक, अन्य राजनितिक पार्टियों के नेताओं को साथ लेकर चलने वाले जैसे अनेको चरित्र के धनी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी, इसके साथ ही पूरे प्रदेश में जहाँ जहाँ महापुरुषों की मूर्तियों है उनके आस पास सफाई के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, भाषण, निबंध प्रतियोगिताए जिला कार्यलय, विधानसभाओं में आयोजित किये जा रहे है, यह कार्यक्रम 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे___परिहार ने बताया की अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रदेश के निवासियों की भावनाओ के अनुरूप उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर एक विशेष दर्जा दिया गया था, जिसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर उनकी जन्म जयंती मनाने का यह विशेष अवसर भी है।