देहरादून
सांसद खेल महोत्सव का आज समापन हो गया है। समापन कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान के नजदीक क्रीड़ा हॉल में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड के सांसद भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सभी के साथ मिलकर खेलो को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही माता पिता को भी अपने बच्चों की प्रतिभा को निखारने की अपील करी। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मार्गदर्शन खिलाड़ियों को मिला और निश्चित रूप से उत्तराखंड भी इसमें आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 8 शहरों के 23 जगहों पर लेगसी प्लान की शुरुआत हुई है जिसमें हजारों खिलाड़ी तैयार होकर हर वर्ष उत्तराखंड को मिलेंगे और खेल नीति में भी हमने खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति बनाई है। वही इस मौके पर विजेता खिलाड़ी भी सम्मान पाकर काफी खुश नजर आए।