उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताई है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताई है। राज्य के कई इलाकों में भालू और गुलदार के हमलों की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने इस चुनौती से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी चर्चा कर सहयोग का अनुरोध किया है। सीएम धामी ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष राज्य के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, जिसे हल करने के लिए जगह-जगह रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राउंड पर सक्रिय रहकर नियमित गश्त करें और किसी भी कीमत पर लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।