आरटीओ देहरादून के द्वारा इस बार अपने चालानी लक्ष्य में 118 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

देहरादून

 

 

आरटीओ देहरादून के द्वारा इस बार अपने चालानी लक्ष्य में 118 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जिसकी जानकारी देते हुए संभागीय आरटीओ प्रवर्तन देहरादून ने बताया कि चालानी कार्रवाई में आरटीओ के इंटरसेप्टर दल, टास्क फोर्स, बाइक स्क्वाड, और प्रवर्तन दल की मदद से टारगेट से ज्यादा चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक का टारगेट 19 हजार का था जबकि 22 हजार चालान इस दौरान किए गए। इसके साथ ही बंद गाड़ियों में भी बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है, जिसमें बीते वर्ष 828 वाहन बंद किए गए थे जबकि इस वर्ष 1 हजार एक सौ अठहत्तर वाहन बंद किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 42 % अधिक है। इन सब के अलावा चालान से प्राप्त कंपाउंड फीस भी पिछले वर्ष 2 करोड़ 35 लाख के मुकाबले इस वर्ष 2 करोड़ 97 लाख प्राप्त हुए हैं।