राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मानव-वन्यजीव संघर्ष पर गंभीरता जताते हुए पुरोला के भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि वन्यजीवों द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में आए दिन बढ़ते हुए प्रहार काफी चिंता का विषय है।

देहरादून

 

 

राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मानव-वन्यजीव संघर्ष पर गंभीरता जताते हुए पुरोला के भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि वन्यजीवों द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में आए दिन बढ़ते हुए प्रहार काफी चिंता का विषय है, उन्होने बताया कि जंगली जानवर गांव की तरफ आ रहे हैं और उनके रोकथाम के लिए क्या व्यवस्था की जा सकती है उसके लिए उनके द्वारा मुख्यमंत्री धामी से इस संबंध में वार्ता भी की गयी है, वही मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार इस विषय पर एक सकारात्मक कदम उठने जा रहा है जिसके लिये नीति भी बन रही है___उत्तराखंड का 70 से 75 प्रतिशत हिस्सा फॉरेस्ट एरिया में आता है और उनके द्वारा सांसद व अन्य अधिकारियो से भी इस विषय पर बात की जा रही है की दिल्ली लोकसभा में तमाम विषय पर वार्ता की जाए और एक प्रभावी कानून बनाया जाए, और साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कोई ऐसा कानून बने जिससे जंगली जानवरो के आतंक से लोगो की रक्षा की जा सके।