उत्तराखंड के जाने-माने जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को वहां उत्तराखंड से विदेश में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम करने जा रहे हैं।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड के जाने-माने जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को वहां उत्तराखंड से विदेश में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम करने जा रहे हैं। उसके बाद 28 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम स्विजरलैंड में होगा। यहां कार्यक्रम उत्तराखंड ग्रुप आफ नॉर्वे के द्वारा किया जा रहा है। जिसको लेकर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने कहा यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत को दुनिया भर में फैलाना और अपने समुदाय को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण संस्कृत अभियान है। उत्तराखंड की लोक संस्कृति जागर और अपनी बोली भाषा का प्रचार प्रसार करते हैं यहां यात्रा यूरोप में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए भी गर्व का विषय है।और उन्होंने वहाँ के उत्तराखंडी समुदायों के साथ मिलकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने जा रहे हैं।