देहरादून
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के इतिहास को दागदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास को देखने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस के काले इतिहास से बदबू बहुत आती है वहीं आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के समय इमरजेंसी लगाकर देश को अस्थिर करने का काम किया गया था लोग उसे भूल नहीं पाए हैं। आगे उन्होंने कांग्रेस से प्रश्न पूछते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत कांग्रेस को क्यों पड़ी थी कांग्रेस यह बताए कि भारत टूटा कब था। वहीं प्रदेश प्रवक्ता ने दिल्ली में हुई रैली को भी फ्लॉप करार दिया।