उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के हालिया बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के हालिया बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। हरक सिंह रावत द्वारा खुद को चर्चा में रहने वाला और राजनीति का अनुभवी खिलाड़ी बताए जाने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने हरक सिंह रावत के बयानों को गैर-गंभीर बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और पूरा उत्तराखंड हरक सिंह रावत को गंभीर नेता के रूप में नहीं, बल्कि “लाफिंग स्टॉक” के तौर पर जानता है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत खुद अपने बयानों से मजाक का विषय बनते जा रहे हैं और पूरे प्रदेश ने उन्हें “जोक ऑफ द डे” के रूप में देखा है। हनी पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में पीएचडी करने की बात करने वाले हरक सिंह रावत ने अगर कोई पीएचडी की है, तो वह गंदी राजनीति में की है, क्योंकि उनके बयान और आचरण खुद इस बात की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार माफी मांगना ही यह दर्शाता है कि उनकी राजनीति किस स्तर की है।