देहरादून
उत्तराखंड में SIR लागू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी अब राज्य से बाहर रहकर काम कर रहे उत्तराखंड के नागरिकों को लेकर एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है…. भाजपा, प्रदेश से बाहर रह रहे लोगों से उनके पैतृक गांव में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की अपील करेगी….इसके लिए पार्टी ने मेरी गणना, मेरा गांव अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजने की तैयारी की है….. भाजपा के इस अभियान के तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है….प्रदेश के 13 जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो रोजगार के कारण राज्य और देश से बाहर रह रहे हैं….इनमें सबसे अधिक संख्या पर्वतीय जिलों से पलायन करने वाले लोगों की है….अब भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर, स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और राज्य से बाहर रहने वाले मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने पैतृक गांव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे
जिसको लेकर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि सरकार रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में लगातार काम कर रही है…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलायन रोकने और लोगों को वापस प्रदेश में लाने के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं….यह एक ऐतिहासिक प्रयास है… जो लोग रोजगार के लिए बाहर गए थे, उन्हें वापस उत्तराखंड लाने का प्रयास सरकार और समाज दोनों स्तर पर किया जा रहा है। मेरी मेरा गणना, मेरा गांव अभियान इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है, जो निश्चित रूप से कारगर साबित होगी।