“सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने रचा स्वर्णिम इतिहास—सीएम धामी ने की भूरि-भूरि प्रशंसा”

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्कूल की गौरवशाली विरासत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कैडेट्स की परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि घोड़ाखाल सैनिक स्कूल ने दशकों से राष्ट्र को श्रेष्ठ, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ युवा प्रदान किए हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने वार्षिकोत्सव में पहुंचे अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों में से एक है, जिसने निरंतर उत्कृष्टता के मानक स्थापित किए हैं।

 

सीएम धामी ने कहा कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल सिर्फ किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं देता, बल्कि यह व्यक्तित्व, चरित्र, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की सर्वश्रेष्ठ पाठशाला है। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों में नेतृत्व, शौर्य और जिम्मेदारी की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित होती है, जिसका एहसास उन्हें आगे चलकर देश की सेवा करते समय होता