देहरादून
लम्बे समय के इंतज़ार के बाद हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस को नए अध्यक्ष सहित 27 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिया गया है, वही बीते रविवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे पदभार ग्रहण समारोह के बीच हरिश रावत का एक बयान सामने आया है जिसमे हरिश रावत ने नई संरचना को पंचमुखी रुद्राक्ष व पांच पाण्डवों की संज्ञा दी है, इस बयान के बाद राजनितिक सरगर्मिया तेज़ होती नज़र आ रही है वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने हरिश रावत के बयान के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरिश रावत स्वयं ऊपर से नीचे तक विष से ग्रसित है, उनका इस तरीके से अपने कार्यकर्ताओं को विष से दूर रहने की बात करना साफ तौर पर यह इशारा कर रहा हैं कि विष से भरे हुए हरीश रावत से अब कार्यकर्ताओं को दूर रहना चाहिए। क्योंकि गुटबाजी, कटाक्ष करना, लोगों के कार्य में मट्ठा डालने का काम जो अब तक हरीश रावत करते आये है उस सबसे सजग रहने की हिदायत उन्होने खुद अपने कार्यकर्ताओं को दी है जिससे की कांग्रेस पार्टी में थोड़ी जान आ जाये, पाठक ने कहा कि हरिश रावत द्वारा अपनी उम्र के अनुसार अपने कार्यकर्ताओं को निश्चित तौर पर एकदम सटीक हिदायत दी गयी है साथ ही उनका इशारा अपनी ही ओर था कि उनसे सारे कार्यकर्ताओं को दूर रहने की आवश्यकता हैं।