2025 बिहार विधानसभा चुनावों में NDA ने बहुमत हासिल की है, एग्जिट पोल द्वारा भी अनुमानित किया गया की इस चुनाव के दौरान महिलाओं का विशेष समर्थन मिला है।

देहरादून

 

2025 बिहार विधानसभा चुनावों में NDA ने बहुमत हासिल की है, एग्जिट पोल द्वारा भी अनुमानित किया गया की इस चुनाव के दौरान महिलाओं का विशेष समर्थन मिला है, वही प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि केंद्र से लेकर राज्यों में उपस्तिथ भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेको कार्य किये गये है साथ ही अनेको लाभकारी योजनाओं का निर्माण भी किया गया है। महिलाओं का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है जिसके कारण उत्तराखण्ड के बीते विधानसभा चुनावों में व हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में महिला वोटरों ने विजय बनाकर अपने विश्वास को दर्शाया है, परिहार ने बताया कि निश्चित ही बिहार की तर्ज पर आगामी 2027 के प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी यही विश्वास देखने को मिलेगा और भाजपा पुनः विजय प्राप्त करेगी।