लम्बे समय के इंतज़ार के बाद हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस को नए अध्यक्ष सहित 27 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिया गया है।

देहरादून

 

 

लम्बे समय के इंतज़ार के बाद हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस को नए अध्यक्ष सहित 27 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिया गया है, यह भी कहा जा सकता हैं कि आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने बिगुल फूक दिया है. आपको बता दे कि गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, छह बार विधायक रह चुके व पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह को अभियान समिति अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियां दी गयी है, वही बीते रविवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे पदभार ग्रहण समारोह के बीच हरिश रावत का एक बयान सामने आया है जिसमे हरिश रावत ने नई संरचना को पंचमुखी रुद्राक्ष व पांच पाण्डवों की संज्ञा दी है, इस बयान के बाद राजनितिक सरगर्मिया तेज़ होती नज़र आ रही है वही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने हरिश रावत के बयान पर पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि जिस पंचमुखी रुद्राक्ष की वह बात कर रहे है असल में वह पांचो मुख अलग अलग दिशाओ में काम करने वाले है। कांग्रेस के सभी नेता अपने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होने तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद में एक पार्टी है, कांग्रेस में जो भी नेता उभरते है वो अपनी फ़ॉलो फैन फॉलोइंग बनाते है, कांग्रेस पार्टी मैं गुटबाजी मूल रूप से दिखाई देती है। वही भाजपा में व्यक्ति का महत्व नहीं संगठन का महत्व है।