देहरादून में 6 नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस बार ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संगम देखने को मिलेगा।

देहरादून

 

देहरादून में 6 नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस बार ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संगम देखने को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के बैंड अपने प्रदर्शन से महोत्सव में रंग भरेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ फूड स्टॉल, हैंडवर्क-टेक्सटाइल प्रदर्शनी, ड्रोन कबड्डी, पारंपरिक खेल पिट्ठू और स्पोर्ट्स टेक हैकाथान युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा कविता, भाषण, लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। रेखा आर्या ने कहा कि यह महोत्सव परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम बनेगा, जहां युवा अपने हुनर और नवाचार की झलक पेश करेंगे।