देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घण्टाघर पर मलय अर्पण, श्रद्धांजलि सभा और एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।

देहरादून

 

देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घण्टाघर पर मलय अर्पण, श्रद्धांजलि सभा और एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य और राजपुर विधायक खजानदास मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से पूरे देश में इस दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अद्भुत समर्पण और इच्छाशक्ति से देश की 560 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखी। आज युवाओं में सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का उत्साह और एकता का संदेश जोश के साथ देखने को मिल रहा है।