देहरादून
उत्तराखंड सरकार आगामी दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन कर रही है आयोजन का उद्देश्य राज्य के 25वीं वर्षगांठ है जिसमें पिछले 25 सालों में सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्य और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी सत्र के उद्घाटन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति उत्तराखंड दौरे पर आ रही है इस बार के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का मार्गदर्शन उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों को मिलने जा रहा है ऐसे में भाजपा संगठन भी महामहिम के इस दौरे को लेकर खासा उत्साहित है और उनका मानना है कि प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर महामहिम का मार्गदर्शन प्रदेश की विधानसभा को मिलने जा रहा है