UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए है

देहरादून

 

UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए है तो वहीं कांग्रेस अभी भी सीबीआई जांच का मुद्दा बुनने की कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि कांग्रेस सीबीआई जांच को लेकर दुविधा में है विपक्ष नहीं चाहता था कि सीबीआई जांच हो कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है और लोगों को गुमराह किया जबकि धामी सरकार हमेशा से युवाओं की समर्थक रही है सरकार ने युवाओं के हित में फैसला लिया है और आगे भी युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार काम करेगी।