दिवाली के अलावा गोवर्धन पूजा और भाई दूज समेत आगामी पर्वों को लेकर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ।

देहरादून

 

 

दिवाली के अलावा गोवर्धन पूजा और भाई दूज समेत आगामी पर्वों को लेकर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस बात पर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी थानों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी पॉइंट्स तैयार कर लिए गए हैं जिनमें पुलिस मुख्यालय, आरटीसी और अभियोजन कार्यालय से पर्याप्त फोर्स शामिल हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर सराफा बाज़ार और इलेक्ट्रॉनिक स्टोरों के अलावा जिन दुकानों पर महिलाएं खरीददारी करती हैं वहां पर हमारी मोबाइल पार्टी तैनात रहेगी और यातायात प्रबंधन के लिए एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को पर्याप्त मात्रा में फोर्स दिया गया है जिसके साथ पलटन बाज़ार और घंटाघर पर बैरियर लगा दिया गया है ताकि पब्लिक का आवागमन पैदल हो।