उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर सरकार की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

देहरादून

 

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर सरकार की तैयारियाँ जोरों पर हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि यह हम सभी उत्तराखण्डवासियों के लिए गर्व का अवसर है कि राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा एक विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी 25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड की जनता को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा उत्तराखण्ड के विकास के प्रति संवेदनशील रहे हैं और यदि वे इस अवसर पर राज्य का दौरा करते हैं तो प्रदेश को एक बड़ी सौगात अवश्य मिलेगी।