देहरादून
दीपावली का त्यौहार चल रहा है इसके अलावा कई और त्यौहार भी हैं ऐसे में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चला रहा है। जिससे आम लोगों को नकली मिठाइयां ना मिले और लोग बीमारियों से बचें। इसके लिए पूरे उत्तराखंड में सभी टीमों को अलर्ट किया गया है ताकि दीपावली के इस मौके पर ऐसे लोग जो थोड़े से लालच में लोगों की जिंदगी खतरे में डालते हैं उन पर सिकंदर कसा जा सके। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह खाद्य पदार्थों को लाइसेंसी दुकान से ही खरीदें और उसका बिल भी जरूर लें इसी में आपकी सुरक्षा है।