देहरादून
आगामी दिनों में दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए सार्वजनिक वाहनों यानी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है जिसे लेकर देहरादून आरटीओ कार्यालय ने सभी सिटी बस और विक्रम व ऑटो संचालकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इस बात पर देहरादून के आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि परिवहन निगम और ट्रांसपोर्ट यूनियनों को निर्देशित किया गया है कि वो त्योहारी सीज़न के मद्देनजर सेवाओं को बढ़ा दें और वाहनों में साफ-सफाई रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन संचालकों और चालकों को कहा गया है कि वो शराब का सेवन करके वाहन न चलाएं क्योंकि उससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और इसके अतिरिक्त प्रवर्तन दलों को कहा गया है कि चकराता, टिहरी और ऋषिकेश के पहाड़ी मार्गों पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं ताकि वाहनों में ओवरलोडिंग न हो और कोई भी चालक शराब का सेवन करके वाहन न चला सके।