देहरादून
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले प्रदेश में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए है जिसपर काम लगातार जारी है । इसको लेकर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है । सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए हमने सचिव को सड़कों पर उतार दिया है रात को 12 बजे तक सचिव खुद खड़े होकर सड़कों का काम करवा रहे है ।उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि दिवाली तक हमारी सड़कें दुरुस्त हो ओर लोगों को असुविधा ना हो ।