मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग में चयनित एलटी अभ्यर्थियों के साथ सचिवालय सेवा के चयनित समीक्षक और सहायक समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित की है।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग में चयनित एलटी अभ्यर्थियों के साथ सचिवालय सेवा के चयनित समीक्षक और सहायक समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित की है, नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे,शिक्षा विभाग में एलटी के चयनित 1347 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला जहां शुरू हो गया है,वहीं सचिवालय संवर्ग के समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी के 109 पदों पर भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उनकी सरकार के द्वारा एक एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया गया है और 4 सालों में 26000 से ज्यादा नियुक्तियां प्रदान की गई है,वही नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को व शुभकामनाएं देते हैं।